फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   beti ke saath chhedchhad, ma ke upar chadhaya tractor

बेटी के साथ छेड़छाड़, मां के ऊपर चढ़ाया ट्रैक्टर

Fri, 24 Feb 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
beti ke saath chhedchhad, ma ke upar chadhaya tractor
सीएचसी में घायल महिला । - फोटो : अमर उजाला
झिंझाना।  मां-बेटी से को लिफ्ट देकर तीन युवकों ने युवती से छेड़छाड़ की। महिला ने इसका विरोध किया तो उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


गांव अलाउद्दीनपुर निवासी युवती अपनी मां के साथ गांव सींगरा से पैदल अपने गांव जा रही थी। पीछेे से ट्रैक्टर पर आए तीन युवकों ने दोनों को गांव तक अपने ट्रैक्टर पर बैठा लिया। आरोपियों ने रास्ते में किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। मां द्वारा विरोध करने पर युवकों ने उसको धक्का देकर ट्रैक्टर से नीचे गिरा दिया।
विज्ञापन


महिला ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों आरोपी ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। किशोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को झिंझाना सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर आरोपी भीष्म, नीटू निवासी गांव सींगरा और सूरज निवासी गांव दूधली के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट कर दुर्घटना करने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस तीनों आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed