फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Beloved fellow with the gang rape of a young woman, Hungama

प्रेमी ने साथी संग युवती से किया गैंगरेप, हंगामा

Tue, 10 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 10 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Beloved fellow with the gang rape of a young woman, Hungama
rape - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। युवती को शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन शोषण किया गया। युवती जब युवक से शादी की जिद पर अड़ गई, तो आरोपी युवक ने उससे संबंध तोड़ लिया और अन्य जगह शादी की तैयारी करने लगा। युवती ने इसके विरोध में हंगामा कर शादी रुकवा दी। आरोप है कि इससे गुस्साए आरोपी युवक ने अपने साथी के साथ युवती के साथ गैंगरेप किया। सोमवार को महिला दरोगा ने एसपी के आदेश पर मामले की जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन

 
शामली निवासी युवती से बाबरी के युवक ने शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन शोषण किया। इस बीच आरोपी युवक ने युवती से संबंध तोड़कर कही ओर शादी करने की तैयारी करने लगा। दस दिसंबर को युवक की बारात भी रवाना हो गई। जिस पर युवती आरोपी युवक के घर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। जिसके बाद आरोपी युवक का रिश्ता टूट गया। युवती आरोपी युवक से शादी करने की जिद पर अड़ गई। बाद में दोनों पक्षों की सहमति भी शादी के लिए बन गई, लेकिन शादी नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन


आरोप है कि गत 25 अप्रैल को आरोपी युवक अपने एक अन्य दोस्त के साथ युवती को बहला फुसलाकर ले आया। आरोप है कि दोनों ने एक खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले को लेकर पीड़िता एसपी से मिली। एसपी के आदेश पर महिला दरोगा को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिस पर महिला दरोगा सोमवार को आरोपी के घर पहुंची और पूछताछ की और नक्शा बनाकर लौट गई। इस दौरान आरोपी नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed