{"_id":"6af60278f7efe647790f8a76","slug":"3-smugglers-arrested-in-an-encounter-one-sustained-a-gunshot-wound-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-163787-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मुठभेड़ में 3 तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मुठभेड़ में 3 तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली
विज्ञापन
रसूलपुर गांव के पास मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर सुखदीप कुमार के पैर को कपड़े से बांधता पुलिसकर्म
गाजीपुर। तस्करी कर पंजाब से पशुओं को बिहार ले जा रहे तस्करों की मुहम्मदाबाद-भरौली मार्ग पर रसूलपुर के पास भांवरकोल पुलिस से मुठभेड़ हो गई। तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए। पुलिस की कार्रवाई में एक तस्कर के बाएं पैर में गोली लगी है।
तस्करों के पास से एक तमंचा, एक खोखा और एक कारतूस बरामद किया गया है। दो डीसीएम से 18 पशुओं को पुलिस ने मुक्त कराया है। पुलिस ने दोनों डीसीएम को थाने पर लाकर खड़ा करवा दिया। भांवरकोल थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पंजाब से पशुओं को लेकर दो डीसीएम बिहार जा रहे हैं।
इस पर पुलिस टीम ने रसूलपुर गांव के पास घेराबंदी कर एक डीसीएम को रोक लिया। तलाशी में उसमें पशु मिले। चालक से पूछताछ में पता चला कि पीछे से एक और डीसीएम आ रही है, जिसमें नौ मवेशी लदे हैं। कुछ देर बाद दूसरा डीसीएम मौके पर पहुंचा तो पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से निशाना लगाकर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के बाएं पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुए तस्कर की पहचान पंजाब के लुधियाना जिले के समराला थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर वार्ड नंबर आठ निवासी सुखदीप कुमार के रूप में हुई।वहीं, गिरफ्तार अन्य तस्करों की पहचान लुधियाना जिले के सदर जगरांव थाना क्षेत्र के चौकीमान निवासी दर्शन सिंह और समराला थाना क्षेत्र के बलियोन गांव निवासी पवन कुमार के रूप में हुई।
घायल तस्कर का उपचार मुहम्मदाबाद सीएचसी में चल रहा है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब से पशुओं को लादकर बिहार में बेचने के लिए ले जा रहे थे।