{"_id":"6af602f0d8bd1d57eb0f6140","slug":"cash-jewellery-and-machinery-items-stolen-from-three-houses-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-130580-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: तीन घरों से नकदी जेवरात व मशीनरी का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: तीन घरों से नकदी जेवरात व मशीनरी का सामान चोरी
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के गुगौरा गांव में बुधवार की रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। चोर दो घरों से सोने-चांदी के जेवरात और एक घर से मशीनरी का सामान चोरी कर ले गए। वहीं एक घर में परिजनों के जागने और शोर मचाने पर चोर भाग निकले। एक ही रात में चार घरों से चोरी की घटनाएं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
गुगौरा निवासी रामू कुशवाहा ने बताया कि रात को वह करीब एक बजे लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले तो पास में एक व्यक्ति छिपा दिखाई दिया। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए लेकिन संदिग्ध भाग निकला। घर में जाकर देखा तो बक्से से सोने के दो नाक के फूल व दो तोला चांदी की पायल गायब थीं। वहीं राममिलन अहिरवार के घर से करीब एक लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए।
इसी तरह अंजना तिवारी के घर में आहट सुनकर परिजन जाग गए और शोर मचाया तो चोर भाग निकले। इसके अलावा भूरी कुशवाहा के खेत में बने मकान से चोर मशीनरी का सामान समेट ले गए। पीड़ितों ने सामूहिक रूप से पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि घटनाओं की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।