{"_id":"6af60260d4d2bdb7be004660","slug":"theft-at-navahi-mata-temple-thieves-make-off-with-a-gold-nose-ring-and-cash-mandi-news-c-90-1-mnd1027-221268-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नवाही माता मंदिर में चोरी, सोने की नथ और नकदी ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नवाही माता मंदिर में चोरी, सोने की नथ और नकदी ले उड़े चोर
विज्ञापन
पुलिस थाना सरकाघाट में प्राथमिकी दर्ज, अज्ञात चोरों की तलाश तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। रखोह स्थित प्रसिद्ध नवाही माता मंदिर में चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर मंदिर से माता की सोने की नथ और नकदी चुराकर भाग गए।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रखोह गांव व डाकघर निवासी गंगा राम ने शिकायत दर्ज करवाई है। 79 वर्षीय गंगा राम अच्छर सिंह के पुत्र हैं। उन्होंने पुलिस थाना सरकाघाट में यह शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 10 नवंबर की रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर में घुसकर चोरी की। चोरों ने माता की सोने की नथ और वहां रखी नकदी पर हाथ साफ किया। सुबह जब मंदिर में चोरी होने का पता चला तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सरकाघाट पुलिस ने बुजुर्ग गंगा राम की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की। 11 नवंबर को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की पुष्टि एसपी मंडी विनोद कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश जारी है।