फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Attachment notice on homes

घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा

Sat, 01 Apr 2017 12:29 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Apr 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Attachment notice on homes
पु‌लिस - फोटो : file photo
कैराना। अकबरपुर सुन्हेटी में चार माह पूर्व हुए ब्रह्मपाल हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे पांच आरोपियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई के नोटिस चस्पा       किए हैं। पुलिस अभी तक   केवल एक ही आरोपी को जेल भेज सकी है। 
विज्ञापन


चार अप्रैल 2016 को अकबरपुर सुन्हेटी निवासी गुड्डी की अपहरण और दुराचार के बाद आरोपियों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को यमुना में डाल दिया था। पुलिस ने यमुना से शव को बरामद करने के बाद दो आरोपियों को जेल भेजा था। इसके बाद 20 नवंबर की रात गुड्डी के जेठ ब्रह्मपाल की भी सोते समय गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। दोनों हत्याओं में दूसरे समुदाय के लोगों का नाम आने के कारण गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया था। 
विज्ञापन


ब्रह्मपाल के हत्या के समय गांव पहुंचे एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने नामजद सभी छह हत्यारोपियों को दो तीन दिन में गिरफ्तार करने का दावा किया था। पुलिस ने उस समय एक आरोपी सबदर निवासी अकबरपुर सुन्हेटी को गिरफ्तार कर मामले को ठंडे बस्ते में   डाल दिया था। सत्ता परिवर्तन होने के साथ ही पुलिस हरकत   में आई और शुक्रवार को पुलिस ने अदालत से आदेश प्राप्त कर हत्याकांड में वांछित चल रहे मुस्तफा, मौलवी मेसर, अमजद, सुफियान, परवेज निवासी अकबरपुर सुन्हेटी के घरों पर कुर्की कार्रवाई के नोटिस     चस्पा कर दिए। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि आरोपियों के जल्द कोर्ट में     पेश नहीं होने पर उनके घरों की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed