फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Animal Husbandry

घरों में चल रही थी पशु वधशाला

Sun, 06 May 2018 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Sun, 06 May 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Animal Husbandry
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन।  क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर में घरों में ही गोकशी किए जाने का खुलासा हुआ है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो मकानों पर छापा मारकर दो महिलाएं और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की छापे के दौरान मौका मिलते ही अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से मांस, गोहत्या में प्रयुक्त औजार और घायल गोवंश बरामद करने का दावा किया है।  
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे थानाभवन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव भैंसानी इस्लामपुर में पहुंचकर दो मकानों पर छापा मारा। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि पहले जाबिर पुत्र खुर्शीद के मकान पर छापा मारा गया। वहां से छह क्विंटल मांस, कुल्हाड़ी, चार छुरी, दो दरांती, लकड़ी का गुटका, तराजू, गाय की तीन खाल और पशुओं के अवशेष बरामद हुए। इस मकान में चल रही गोहत्या के मामले में जाबिर के अलावा सुहेब पुत्र जाबिर, फुरकान पुत्र जाबिर, जन्नत पत्नी जाबिर, जाबिर पुत्र खुर्शीद, मेहराज पुत्र मुस्तफा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मौके से सुहेब, फुरकान, जन्नत और गुलशना को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इसी मकान के पास पुलिस टीम ने शराफत के घर में छापा मारा। यहां से चार क्विंटल मांस, गोहत्या में प्रयुक्त उपकरण और घायल गोवंश मिला। इस मकान में गोवंश की हत्या के मामले में शराफत, गुलशन पत्नी शराफत, तोहीद और दो अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उक्त सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। किसी को कानून से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जा सकती। आपसी सद्भाव को बनाए रखने के लिए चौकसी जरूरी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद, पुलिस ने पशु चिकित्सक बुलाकर मांस का परीक्षण कराया। प्रारंभिक जांच में चिकित्सक ने गोमांस की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर बरामद मांस को जमीन में दबवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गोहत्या में गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार दोपहर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है। दोनों घरों में छापे के मामले में आठ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed