फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   abduction in the name of the job

नौकरी लगवाने के नाम पर अपहरण

Thu, 24 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Thu, 24 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
नौकरी लगवाने के नाम पर युवती का अपहरण कर लिया गया। युवती के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने और युवती को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


युवती थानाभवन क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। बुधवार को उसके परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि एक महीना पूर्व पड़ोसी युवक ने उनकी बेटी से कहा कि मैं दिल्ली में तुम्हारी नौकरी लगवा दूंगा। नौकरी लगवाने के बाबत उसने एक लाख रुपये भी लिए। यह रकम कुछ अपने पास से और कुछ रिश्तेदारों से उधार लेकर दी गई। इसके बाद युवती को लेकर आरोपी युवक कहीं चला गया और लौटकर नहीं आया। 
विज्ञापन


उसके परिजनों से शिकायत की, तो वह भी गाली गलौज और मारपीट पर उतर आए। युवती के परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक से उनके एक लाख रुपये दिलाए जाएं तथा आरोपी के चंगुल से युवती को मुक्त कराया जाए। वहीं, इस मामले में एसपी ने थानाभवन थानाध्यक्ष को जांच और कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। कहा कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगाा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़छाड़ का आरोपी दे रहा जान से मारने की धमकी ः शामली। कस्बा गढ़ीपुख्ता निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर शिकायत पत्र दिया। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की तथा विरोध करने पर मारपीट   करके फरार हो गया। पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed