फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मामूली विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, तीन महिलाओं समेत पांच घायल

मामूली विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, तीन महिलाओं समेत पांच घायल

Tue, 12 Feb 2019 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, तीन महिलाओं समेत पांच घायल
मामूली विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, तीन महिलाओं समेत पांच घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोबीन नगर में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान लाठी डंडे और पथराव होने पर दोनों पक्षों से तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

मंगलवार शाम शहर के मोहल्ला मोबीन नगर निवासी जावेद घर से मोहल्ले की दुकान पर सामान लेने गया था। रास्ते में मोहल्ले के इसरार पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस बात की जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे और पथराव हुआ, जिसमें एक पक्ष से इसरार, जैनुनिशा और दूसरे पक्ष से शहनाज, जावेद, बुसरा घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा मेरठ के टीपी नगर निवासी राजीव ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि वह पानीपत किसी काम से गया था। मंगलवार देर शाम वह पानीपत से लौट रहा था। शामली पहुंचने पर उसने अजंता चौक के निकट एक ढाबे पर खाना खाया। खाने का भुगतान करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि ढाबा कर्मियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हाथ में चाकू लगने से राजीव घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed