{"_id":"5b576ba54f1c1bac7d8b48d9","slug":"91532455845-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी महिला ने व्यापारी के गल्ले से उड़ाए 15 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेशी महिला ने व्यापारी के गल्ले से उड़ाए 15 हजार रुपये
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी महिला ने व्यापारी के गल्ले से उड़ाए 15 हजार रुपये
शामली। शहर में मिल रोड पर स्थित एक दुकान पर पहुंचे विदेशी जोड़े ने दुकानदार की आंखों में धूल झोंककर उसके गल्ले से 15 हजार रुपये निकाल लिए और चले गए। व्यापारी को जब उसके साथ हुई ठगी का पता चला, तो उसने कोतवाली में इसकी शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी है।
नगर के रेलवे रोड पर स्थित अजय बंसल की किराना दुकान है। अजय बंसल के अनुसार मंगलवार की दोपहर वह अपनी दुकान पर बैठा था। उसी दौरान एक महिला व पुरुष तथा उनके साथ एक बच्चा आया। महिला और उसका बच्चा विदेशी थे, जबकि पुरुष देखने में भारतीय लग रहा था। व्यक्ति ने व्यापारी से झाड़ू मांगी। जब व्यापारी अंदर से झाडू लेकर आया तो इसी दौरान महिला ने उसके गल्ले में रखे 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। महिला ने झाडू की कीमत के रूप में उसके हाथ में डॉलर थमाया, जिस पर व्यापारी ने मना कर दिया और तीनों चले गए। बाद में व्यापारी को शक हुआा तो उसने अपना गल्ला चेक किया, जिसमें से दुकानदारी के करीब 15 हजार रुपये चोरी थे। मामला समझ में आते ही पीड़ित अन्य व्यापारियों के साथ कोतवाली में पहुंचा और इसकी शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। उधर, व्यापारी अजय बंसल के अनुसार तीनों आपस में अंग्रेजी में बातचीत कर रहे थे। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, इसकी जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।