Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer dies after getting caught in a rotavator

Meerut News: रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत

Wed, 25 Nov 2026 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after getting caught in a rotavator
- खेत में रोटावेटर में फंसे कपड़े को निकालते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराडा में बुधवार शाम करीब 5:00 बजे ट्रैक्टर से जुताई कराते समय रोटावेटर की चपेट में आने से 55 वर्षीय किसान घायल हो गया। घायल किसान को आनन-फानन में पिलखुवा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
बुधवार शाम करीब पांच बजे गांव अजराडा निवासी फुरकान पुत्र शब्बीर अपने खेत में ट्रैक्टर-रोटावेटर से जुताई करा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर में कपड़ा फंस गया, जिसे निकालने के लिए फुरकान चलते ट्रैक्टर और रोटावेटर के ऊपर चढ़ गया। बताया गया कि इसी बीच ट्रैक्टर को अचानक झटका लगा, जिससे फुरकान संतुलन बिगड़ने के कारण गिर गए और रोटावेटर की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल फुरकान को आनन-फानन में पिलखुवा के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। फुरकान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में चीख-पुकार मच गई। देर रात मृतक का शव गांव पहुंचा। परिजनों ने बताया कि फुरकान का शव बृहस्पतिवार की सुबह सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। किसान की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि किसान की मौत होने की सूचना मिली थी। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है और न ही पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed