{"_id":"5a6cd0de4f1c1b89268b6c48","slug":"91517080798-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा को पीटा
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। इसमें छात्रा घायल हो गई। पीड़िता के चाचा की तरफ से आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पीड़ित छात्रा एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ती है। शुक्रवार को वह अपनी दो सहेलियों के साथ कॉलेज से घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक उनका पीछा करने लगा। गांव हसनपुर लुहारी के पास पहुंचने पर आरोपी ने बाइक आगे लगाकर छात्रा को रोक लिया और अश्लील फब्तियां कस दीं। छात्रा ने विरोध किया तो वह अभद्रता पर उतर आया। परिजनों से शिकायत करने की बात कहने पर आरोपी आगबबूला हो गया और छात्रा पर कई थप्पड़ जड़ दिए। इस कारण छात्रा के चेहरे पर चोट लग गई। शोर शराबा होने पर राहगीर एकत्र होने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। छात्रा के चाचा ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने छात्रा को अस्पताल भेजकर उपचार कराया। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी अंशुल निवासी अलीपुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में कार्रवाई चल रही है, जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।