फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मां से उसका दूधमुंहा बच्चा छीन ले गए

मां से उसका दूधमुंहा बच्चा छीन ले गए

Sun, 28 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
मां से उसका दूधमुंहा बच्चा छीन ले गए
कैराना (शामली)। मायके में रह रही विवाहिता से सहारनपुर निवासी पति और दो देवरों ने घर में घुसकर 11 माह का बच्चा छीन ले गए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देने के साथ ही आशा ज्योति केंद्र शामली में शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मोहल्ला रेतावाला निवासी रेशमा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दो वर्ष पूर्व उसकी शादी सहारनपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। कुछ दिन बाद ही अतिरिक्त दहेज के रूप में दो लाख रुपये की नकदी एवं बाइक की मांग करनी शुरू कर दी थी। मांग पूरी नहीं होने पर एक माह पूर्व ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद वह 11 माह के बच्चे के साथ मायके में आकर रहने लगी। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे पति और दो देवर वहां आ धमके और उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए बच्चे छीन ले गए। जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी दे गए। उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, लेकिन डायल 100 पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़िता ने आरोपी ससुरालियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और बच्चे को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। इसके अलावा उसने आशा ज्योति केंद्र में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed