फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मुठभेड के बाद पकड़ा गया 25 हजार का इनामी

मुठभेड के बाद पकड़ा गया 25 हजार का इनामी

Sat, 23 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड के बाद पकड़ा गया 25 हजार का इनामी
शामली/गढ़ीपुख्ता। 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। उसके पास से एक बाइक तथा तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को गढ़ीपुख्ता पुलिस ने गांव पेलखा के पास चेकिंग शुरू कर दी। उसी दौरान पुलिस को एक बाइक पर तीन युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उसको रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया और भागने लगे, लेकिन पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक मुनव्वर उर्फ मान्नी निवासी गांव बुटा थाना गढ़ीपुख्ता है। उसके खिलाफ थाने में कई मुकदमे दर्ज है। एक मुकदमे के संबंध में उसके खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस के अनुसार जो बदमाश मौके से फरार हो हुए हैं उनके नाम लाला उर्फ फुरकान निवासी गांव बुंटा थाना गढ़ीपुख्ता, सादमान पुत्र नामालूम निवासी मुजफ्फरनगर मौके से फरार हुए हैं। एसओ गढ़ीपुख्ता ओमप्रकाश का कहना है कि पकड़ा गया शातिर बदमाश है और उसके खिलाफ थाने में मुकदमे दर्ज है। एक लूट के मामले में वह वांछित चल रहा था, जिस कारण उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed