{"_id":"59a1c8664f1c1bd6208b484e","slug":"91503774822-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला दिया। पीड़िता के पिता ने तीन जेठ और सास को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी अख्तर ने बताया कि उसने एक वर्ष पूर्व अपनी पुत्री रहनूमा की शादी कुर्बान पुत्र असलूब निवासी अकबरपुर थाना बहसूमा मेरठ के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसके जेठ फरमान, बिल्लू, अकबर व सास अख्तरी पैसों की मांग करने लगे थे और उसके साथ मारपीट करते थे। अब वे गाड़ी मांग रहे हैं। शादी में दिए सोने-चांदी के जेवर अपने पास रखकर उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। सूचना पर वे अपनी पुत्री को गांव ले आए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।