फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   फैसला नहीं करने पर दुष्कर्म पीड़िता को धमकी

फैसला नहीं करने पर दुष्कर्म पीड़िता को धमकी

Sun, 13 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
फैसला नहीं करने पर दुष्कर्म पीड़िता को धमकी
फैसला नहीं करने पर दुष्कर्म पीड़िता को धमकी
विज्ञापन

शामली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो वायरल करने के आरोपी की तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। उधर, आरोपी पीड़ित परिवार को फैसला नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। बाद में आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। किशोरी की वीडियो वायरल का पता जब परिजनों को चला, तो उन्होंने किशोरी से इस बारे में पूछा। इसके बाद रोते हुए किशोरी ने अपने साथ हुई ज्यादती की सारी कहानी बयां कर दी। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में आरोपी रोहित के खिलाफ तीन दिन पूर्व रिपोर्ट भी दर्ज करा दी, लेकिन शनिवार की शाम तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

पुलिस से कहासुनी
सूबे में बेटियों की सुरक्षा का दावा कर सत्ता पर काबिज हुई भाजपा के एक नेता ने दुष्कर्म पीड़िता के आरोपी की पैरवी की है। शुक्रवार को आरोपी की पैरवी करने के लिए उक्त नेता कोतवाली में पहुंचे, जिसके बाद उनकी एक पुलिसकर्मी से कार्रवाई न करने की बात कहने पर हॉट-टॉक तक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed