{"_id":"5cbcb3b1bdec22142d5e66e7","slug":"81555870641-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्वाहिता को मारपीट कर जान से मारने की कोशिश का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
व्वाहिता को मारपीट कर जान से मारने की कोशिश का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दहेज में कार और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर विवाहिता को मारपीटकर तीन बच्चों सहित घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
रविवार को गढ़ीपुख्ता निवासी महिला ने थाने पहुंचे और बताया कि उसकी शादी जून 2006 में रुड़की निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में कार और एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। दो वर्ष पहले ससुराल वालों ने उसे जलाकर मारने की कोशिश भी की। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और बच्चों सहित उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह मायके आकर रहने लगी। 16 अप्रैल को सुबह पति और अन्य ससुराल वाले मायके पहुंचे। जहां उसके साथ मारपीट की और दुपट्टे से गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। शोर होने पर आसपास के लोगों के आने पर ससुराल वाले कार में बैठकर फरार हो गए। पीड़िता ने अस्पताल में उपचार कराने के बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।