फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three members of a gang stealing cables from tubewells arrested.

Rewari News: ट्यूबवेलों से केबल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Fri, 28 Aug 2026 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 28 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Three members of a gang stealing cables from tubewells arrested.
पकड़े गए तीनों आरोपी। स्रोत : पुलिस
कोसली। पुलिस ने ट्यूबवेलों का केबल चोरी करने वाले के गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गांव खुर्शीद नगर निवासी धर्मवीर उर्फ बबलू, चरखी दादरी के गांव चिड़िया निवासी सोमबीर शर्मा उर्फ पटवारी और झज्जर के गांव बहू निवासी सतीश शामिल है। पुलिस ने तीनों को पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़े गए दो आरोपी धर्मवीर उर्फ बबलू और सोमबीर शर्मा आदतन अपराधी हैं।
विज्ञापन

आरोपी धर्मवीर उर्फ बबलू के खिलाफ पहले भी थाना मॉडल टाउन में चोरी का एक मामला दर्ज है। इसी प्रकार आरोपी सोमबीर शर्मा उर्फ पटवारी के खिलाफ भी जिला महेंद्रगढ़ के थाना सतनाली में एक्साइज एक्ट (आबकारी अधिनियम) के तहत एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी का केबल, वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहनों और क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
जखाला निवासी शिकायतकर्ता सुल्तान सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि गांव मुंडड़ा रोड स्थित उनके ट्यूबवेल पर 23 अगस्त की सुबह जब उनका बेटा मोटर चलाने गया तो कोठड़ी का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर से बिजली की केबल गायब था।
घटना वाली रात लगभग ढाई बजे खेतों में चोरी करते समय पड़ोसी लक्ष्मण की सतर्कता से एक आरोपी अमित शौकीन उर्फ सीटू को ग्रामीणों की मदद से मौके पर ही काबू कर लिया गया था, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया था।

पुलिस ने आरोपी अमित शौकीन उर्फ सीटू को गिरफ्तार कर लिया था और उसके कब्जे से चोरी की गई करीब 1.5 किलोग्राम तांबे की तार बरामद की थी। पुलिस टीम ने सुराग जुटाकर सह-आरोपियों धर्मवीर उर्फ बब्लू, सोमबीर शर्मा उर्फ पटवारी तथा सतीश को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed