फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति घर में घुसा, पुलिस ने जंजीर में बांधकर बैठाया

मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति घर में घुसा, पुलिस ने जंजीर में बांधकर बैठाया

Fri, 15 Mar 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति घर में घुसा, पुलिस ने जंजीर में बांधकर बैठाया
मनोरोगी को जंजीर में बांधकर बैठाया
विज्ञापन

कांधला। कस्बे के मोहल्ला खैल में रात में मनोरोगी व्यक्ति एक घर में घुस गया। शोर-शराबा होने पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर में व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने उसे जंजीर से बांधकर दफ्तर में बैठा दिया। बाद में पुलिस ने उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

बृहस्पतिवार देर रात में एक व्यक्ति कस्बे के मोहल्ला खैल में एक घर में घुस गया और उल्टी सीधी हरकतें शुरू कर दी। मकान मालिक के द्वारा शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग मौके पर जमा हो गए। मोहल्ले के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मकान में घुसे व्यक्ति को हिरासत में ले लिया, और थाने ले गई। पकड़ा गया व्यक्ति झिंझाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी बताया गया। पकड़े गए व्यक्ति की हरकतों को देखते हुए पुलिस ने उसे जंजीर से बांध कर थाने के दफ्तर में बैठा दिया। पुलिस की सूचना पर उसके पिता थाने पहुंचे। पुलिस ने उसे पिता की सुपुर्दगी में दे दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति मनोरोगी था। थाने से वह कहीं चला न जाए इसलिए उसे जंजीर से बांधकर बैठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed