फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Youth dies under suspicious circumstances; poisoning alleged.

Bulandshahar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जहर देने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances; poisoning alleged.
खुर्जा। क्षेत्र के बड़ा मोहल्ला निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को उपचार के दौरान मेरठ मेडिकल में मौत हो गई।
विज्ञापन


बड़ा मोहल्ला निवासी अमित ने बताया कि उनका बड़ा भाई आशीष (32) मंदिर मार्ग स्थित फैक्टरी में नौकरी करता था। 28 अगस्त को आशीष और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तभी रात को खाना खाने के बाद आशीष की तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में परिजनों ने आशीष को खुर्जा के एमडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।


जहां से आशीष को हायर सेंटर रेफर कर दिया तो मेरठ मेडिकल ले गए। मेरठ मेडिकल में आशीष का उपचार चल रहा था। जहां मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सीओ शोभित कुमार अत्री ने बताया कि युवक की मौत की जानकारी मिली है। इसमें तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed