फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Student accuses teacher of harassment, FIR lodged

Jind News: छात्र ने शिक्षक पर लगाया परेशान करने का आरोप, एफआईआर दर्ज

Wed, 02 Sep 2026 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Student accuses teacher of harassment, FIR lodged
सफीदों। छात्र ने शिक्षक पर लगाया परेशान करने का आरोप, एफआईआर दर्ज सफीदों। शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र ने समाजशास्त्र के शिक्षक हरिओम पर आपत्तिजनक एवं अनुचित तरीके से बातचीत करने और उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। शिक्षक से परेशान होकर छात्र ने स्कूल प्रशासन से शिकायत की।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. योगेंद्र पाल सिंह की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राचार्य ने दर्ज एफआईआर में बताया कि शिक्षक छात्र को बार-बार स्कूल की ऊपरी मंजिल पर सीढ़ियों के पास आकर मिलने के लिए कहता था। आरोप है कि शिक्षक छात्र से कहता था कि वह उसे केवल दो मिनट में फ्री कर देगा।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि प्राचार्य की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed