फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Upon returning from a family visit to the village, meant for a wedding and a gold necklace were found missing.

Ghaziabad News: गांव गया परिवार लौटे तो गायब मिले शादी के तीन लाख और सोने का हार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Upon returning from a family visit to the village, meant for a wedding and a gold necklace were found missing.

विज्ञापन
साहिबाबाद। तुलसी निकेतन सोसायटी में चोरों ने एक फ्लैट का ताला तोड़कर अलमारी में रखे तीन लाख रुपये और सोने का हार चुरा लिया। पीड़ित ने रुपये और गहने बहन की शादी के लिए रखे थे। परिवार शादी के काम से गांव गया था और इस वजह से फ्लैट करीब डेढ़ माह से बंद था। परिवार के सदस्य पांच अगस्त को घर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। चोरी का संदेह पड़ोसी युवकों पर जताते हुए शिकायत दी है। घटना के 25 दिन बाद टीलामोड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

तुलसी निकेतन निवासी हैदर अब्बास ने पुलिस को बताया कि वह 15 जून को परिवार के साथ मुजफ्फरनगर के मीरापुर गांव गए थे। इस बीच किसी काम से उनकी भाभी इलमा पांच अगस्त को तुलसी निकेतन स्थित घर पहुंचीं। उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं और सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी उन्हें दी तो वह भी घर पहुंचे जांच की। चोरों ने अलमारी में बहन की शादी के लिए रखे तीन लाख रुपये और सोने का हार चोरी कर लिया। उन्होंने आसपास पूछताछ की और पड़ोस में रहने वाले दो युवकों पर चोरी का शक जताते हुए पुलिस से शिकायत की। पीड़ित की तहरीर पर 31 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed