{"_id":"5b18264f4f1c1ba36e8b69f2","slug":"81528309327-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया मांगने पर युवकों ने परिचालक को पीटा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराया मांगने पर युवकों ने परिचालक को पीटा, दो गिरफ्तार
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद।
सहारनपुर से आ रही रोडवेज बस में परिचालक द्वारा किराया मांगने पर युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। बस चालक ने थाने पर बस रोककर युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मौके पर ही दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य फरार हो गए।
कस्बे के बस स्टैंड पर सहारनपुर से आ रही रोडवेज बस में नानौता से आ रहे चार युवकों ने परिचालक नितिन पंवार के साथ उस वक्त जमकर मारपीट की जब उसने किराया मांगा। घायल परिचालक द्वारा पास ही स्थित पुलिस चौकी पर उक्त युवकों के खिलाफ शिकायत की। जिस पर कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी पवन सैनी ने दो मारपीट करने वाले युवकों जलालाबाद निवासी सलमान व सददन को हिरासत में ले लिया। जबकि दो युवक भागने में सफल हो गए। जिनके नाम अब्दुल्ला व शेरू बताए जा रहे हैं। रोडवेज परिचालक नितिन पंवार की ओर से उक्त चार युवकों के खिलाफ किराया न देने व मारपीट करने को लेकर मामला दर्ज कराया गया। जिसमें पकड़े गए दोनों युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया। फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।