फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   घर में घुसकर युवती को पीटकर घायल किया

घर में घुसकर युवती को पीटकर घायल किया

Thu, 29 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर युवती को पीटकर घायल किया
घर में घुसकर युवती को पीटा
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक व उसके परिजनों ने घर में घुसकर युवती के साथ मारपीट कर दी। युवती के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थानाभवन क्षेत्र के गांव मसावी निवासी युवती को गांव का ही एक युवक काफी दिन से परेशान कर रहा था। युवती से आते जाते समय छेड़छाड़ करता था। बुधवार शाम भी आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर गालीगलौज की। आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक और उसके परिजनों ने घर में घुसकर युवती के साथ मारपीट कर दी। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, तो आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामला छेड़छाड़ का नहीं बल्कि महिलाओं के बीच विवाद का है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बिटौडे़ और भूसे के कूपों में लगी आग
चौसाना। क्षेत्र के गांव सकौती के जंगल में बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे भूसे के कूप और उपलों के बिटौड़ों में आग लग गई। खेतों पर गए ग्रामीणों ने गांव में इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। इसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग लगने के कारण सुभाष, कर्मबीर और हरेंद्र सहित अन्य लोगों के बिटौड़े और भूसे के कूप में काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed