{"_id":"59c9500c4f1c1b71548b4614","slug":"81506365452-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में जा रहे परिवार की गाडी रोक महिला से चैन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में जा रहे परिवार की गाडी रोक महिला से चैन लूटी
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद।
कार से शादी में जा रहे एक परिवार की महिला पर बदमाशों ने हमला कर सोने की चेन लूट ली। ड्राइवर ने तीव्रता दिखाते हुए बाइक सवार एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि दूसरा बाइक छोड़कर भाग गया।
कांधला के मोहल्ला नानू निवासी अजीम की पत्नी जीनत रिश्तेदारों के साथ गंगोह एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान थानभवन से दो बाइक सवार बदमाश कार के पीछे लग गए। जब कार जलालाबाद चौराहे से गंगोह के लिए मुड़ी तो बदमाशों ने तेजी दिखाते हुए खिड़की की तरफ बैठी महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन खींच ली। इसी दौरान चालक आबिद पुत्र इदरीस ने कार से तेजी से नीचे उतरकर बदमाशों के पीछे भागने लगा। इसी दौरान बाइक असंतुलित होकर नीचे गिर गई। जिसके बाद आबिद ने एक बदमाश सचिन पुत्र रामकुमार निवासी गांव डेरा भगीरथ तहसील कैराना को दबोच लिया। जबकि उसका साथी संदीप पुत्र श्यामलाल मौके से भागने में सफल हो गया। ड्राईवर ने बदमाश को पुलिस को सौंप दिया है।