फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रिटायर्ड फौजी की पत्नी के साथ घर में घुसकर छेड़खानी

रिटायर्ड फौजी की पत्नी के साथ घर में घुसकर छेड़खानी

Thu, 07 Sep 2017 12:55 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी की पत्नी के साथ घर में घुसकर छेड़खानी
शामली।
विज्ञापन

15 दिन पहले रिटायर्ड फौजी की पत्नी के साथ हुए छेड़छाड़ के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चार लोगों ने घर में घुसकर रिटायर्ड फौजी की पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर मामला कोर्ट में पहुंच गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अदालत को दिये प्रार्थना पत्र में बताया था कि उसका पति सेना से रिटायर्ड है तथा आरटीआई कार्यकर्ता है। आरोप है कि 15 दिन पूर्व उसके पड़ोसी जसबीर व उसके पुत्र धीरेंद्र व परवेंद्र ने मकान की जमीन के संबंध झगड़ा किया था, उस समय तो लोगों ने समझाकर फैसला करा दिया गया था। पीड़िता के अनुसार परवेंद्र उत्तर प्रदेश पुलिस में तथा धीरेंद्र एसएसबी में तैनात हैं। आरोप है कि 16 अगस्त सुबह उसका पति तथा पुत्र खेत पर गए थे। वह घर अकेली काम कर रही थी। तभी जसबीर पुत्र धर्मपाल, परमेंद्र व धीरेंद्र घर में घुस आए और अश्लील हरकतें करते लगे। महिला ने विरोध किया तो उन्होंने उसके कपड़े फाड़ दिये। शोर-शराबा होने पर दूसरे मकान में सो रही महिला के सास और ससुर आ गये तथा महिला को छुड़ाया।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली पुलिस तथा उसके बाद पुलिस अधीक्षक को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट में मामले में संज्ञान लेकर शामली कोतवाली पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिये, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed