{"_id":"5b80597042c792464a0c85ff","slug":"71535138160-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चली गोलियां, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में चली गोलियां, चार घायल
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/झिंझाना। गांव पीरखेड़ा में दो पक्षों में शुक्रवार रात चुनावी रंजिश के चलते फायरिंग हो गई। फायरिंग में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से सभी को मेरठ रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
क्षेत्र के गांव पीरखेड़ा निवासी ओमपाल गांव की राजनीति में सक्रिय रहा है। जबकि जयवीर बीते ग्राम पंचायत चुनाव में राजनीति में सक्रिय हुआ और प्रधान बन गया। तब से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार रात दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई। दोनों ओर से चली गोलियों में दोनों पक्षों के सुधीर, अंजू और अर्जुन ओर ऋतु घायल हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां से उनको शामली रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजन उनको शामली के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां से भी उनको मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। उधर गांव में फायरिंग होने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। एसओ ओपी चौधरी भारी संख्या में फोर्स लेकर गांव में पहुंचे। गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं आई थी। एसओ ओपी चौधरी के अनुसार घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
पुलिस के आने तक चलती रही फायरिंग, ग्रामीणों में दहशत
दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हुई तो करीब एक घंटा तक रुक-रुक फायरिंग होती रही। गांव में फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण भी दहशत में आ गए। बाद में किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तब जाकर फायरिंग बंद हुई।