{"_id":"5b6f2b404f1c1bf6258b4669","slug":"71534012224-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां नहीं बनने पर महिला को दे दिया तलाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां नहीं बनने पर महिला को दे दिया तलाक
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। शादी के आठ साल बाद तक पत्नी को बच्चा नहीं होने से खफा पति ने उसे तलाक दे दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। सूचना पर विवाहिता के मायके वाले और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
ग्राम मलकपुर निवासी इनाम ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर बताया कि लगभग आठ वर्ष पूर्व उसने अपनी पुत्री फुरकाना की शादी गांव बराला निवासी माजिद के साथ की थी। शादी के बाद से अब तक उसको बच्चा नहीं हुआ। इस कारण पति और ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि शनिवार सुबह माजिद ने फुरकाना के साथ मारपीट की और तीन बार तलाक बोलते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने किसी प्रकार अपने परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही परिजन गांव में पहुंचे और फुरकाना को अपने साथ लेकर कोतवाली आ गए। यहां पुलिस को सारी घटना से अवगत कराया गया। शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। आरोपी पति ने पुलिस पूछताछ में अपनी सफाई दी कि वह पत्नी को आस पड़ोस में किसी के जाने से रोकता था, लेकिन वह नहीं मानती थी। उसने तलाक दिया जाना भी स्वीकार किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।