फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खुरगान में छापा मार कर गौकशी पकडी

खुरगान में छापा मार कर गौकशी पकडी

Sun, 11 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खुरगान में छापा मार कर गौकशी पकडी
कैराना (शामली)। पुलिस ने गांव खुगरान में छापा मारकर मकान के अंदर चल रही गोकशी पकड़ ली। मुख्य आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग भी किए, जिसे घेर कर गिरफ्तार कर लिया गया जबकि तीन मौके से फरार हो गए। मौके से पुलिस ने 50 किलो गोमांस सहित गाय की खाल और वध करने के उपकरण बरामद किए है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह कैराना पुलिस को सूचना मिली कि गांव खुरगान में जुल्फान के मकान में गोकशी की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मकान पर छापेमारी की। इस दौरान मुख्य आरोपी जुल्फान ने पुलिस के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जुल्फान को दबोच लिया, जबकि तीन आरोपी चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने मकान के अंदर से 50 किलो गोमांस, छूरी, कुल्हाड़ी, बाट तराजू, बुग्दा तथा गाय की खाल बरामद की। पुलिस पूछताछ में जुल्फान ने मौके से फरार होने वाले अपने साथियों के नाम मुंतियाज, मोबीन निवासीगण ग्राम खुरगान तथा महताब निवासी रामड़ा बताए। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर बरामद मांस का परीक्षण कराया। इसके बाद मांस और खाल को गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया गया। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि अवैध हथियार रखने, पुलिस पर जानलेवा हमला करने और गोहत्या करने के आरोप में जुल्फान, मोबीन शेख, मुंतियाज निवासी खुरगान और महताब निवासी रामड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी जुल्फान को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed