फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सीमेंट व्यापारी के यहां पांच लाख की चोरी

सीमेंट व्यापारी के यहां पांच लाख की चोरी

Tue, 19 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
सीमेंट व्यापारी के यहां पांच लाख की चोरी
शामली।
विज्ञापन

नगर की पॉश कॉलोनी मंडी ज्वाला गंज में स्थित एक सीमेंट व्यापारी के मकान में घुसकर चोरों ने पांच लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला ज्वालागंज मंडी निवासी रितिक पुत्र योगेंद्र ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका सीमेंट का व्यापार है। वह अपने चाचा राजेश और परिवार के साथ मंडी ज्वालागंज में रहता है। सोमवार को वह रिश्तेदारी में हुई एक मौत के मामले में गए हुए थे। इसी दौरान चोर छत के रास्ते उनके मकान में घुस गए। उन्होंने राजेश के मकान में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर वहां से करीब एक लाख रुपये की नगदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। परिजनों के अनुसार करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मंगलवार को परिवार जब घर पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस पीड़ित व्यापारी के घर पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed