{"_id":"5c76cdf2bdec22736934cdfa","slug":"61551289842-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के बस चालक को युवकों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। शामली से थानाभवन की तरफ जा रही रोडवेज बस के चालक की बाइक सवार युवकों ने बेरहमी से पिटाई की।
विज्ञापन
बुधवार को शामली के गांव कुड़ाना निवासी विवेक मलिक ने थानाभवन थाने में तहरीर देकर बताया कि वह शामली डिपो की रोडवेज बस पर चालक है। दोपहर लगभग 11 बजे यात्रियों से भरी बस लेकर शामली से थानाभवन की ओर जा रहा था। बस चालक जब सिक्का के पास पहुंचा तो आगे चल रहे एक बाइक पर सवार युवकों ने बाइक बस के आगे चलानी शुरू कर दी। बार बार बाइक को बस के आगे आने पर चालक ने हॉर्न दिया। आरोप है कि युवकों ने गांव हिन्ड पहुंचने पर रास्ते के बीच बाइक खड़ी कर दी और बस को रुकवा लिया। इसी बीच आरोपी युवकों ने फोन करने अपने साथियों को बुला लिया। युवकों ने चालक को बस से खींचकर बेरहमी से पिटाई की। थानाभवन थाने पहुंचकर बस चालक ने अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।