फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दरोगा की पिस्टल से युवक ने खुद को गोली मारने का किया प्रयास

दरोगा की पिस्टल से युवक ने खुद को गोली मारने का किया प्रयास

Thu, 28 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
दरोगा की पिस्टल से युवक ने खुद को गोली मारने का किया प्रयास
दरोगा से पिस्टल छिनकर जान देने की कोशिश की
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। परिवार में झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंचे दरोगा से सरकारी पिस्टल छीनकर युवक ने खुद को गोली मारने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने इससे पहले ही युवक को रोक लिया और पकड़कर थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना कस्बे के मोहल्ला शाहविलायत की है। मोहल्ला निवासी बुजुर्ग इकबाल ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि उसका बेटा शाहरुख उनके साथ मारपीट व झगड़ा कर रहा है। सूचना मिलते ही दरोगा गजे सिंह अपने साथ कांस्टेबल को लेकर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच करने लगे। इसी दौरान इकबाल के बेटे शाहरुख ने दरोगा की जेब पर लगी पिस्टल को छीनने का प्रयास किया, लेकिन पिस्टल लॉक होने के कारण निकल नहीं पाई। शाहरुख का कहना था कि वह खुद को गोली मारेगा। मामला बढ़ता देख दरोगा गजे सिंह ने थाने में फोन किया, इसके बाद अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शाहरुख को हिरासत में लेकर थाने आ गए। कस्बा इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि लड़के के पिता को भी थाने में बुलाया गया है। इस संबंध में अभी परिजनों से पूछताछ चल रही है, उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed