{"_id":"6a9aae8196c9424fc800da9e","slug":"worker-injured-after-being-hit-by-a-car-sonipat-news-c-197-1-snp1018-159932-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार की टक्कर से श्रमिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार की टक्कर से श्रमिक घायल
Fri, 04 Sep 2026 05:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 04 Sep 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। पिपली में खरखौदा-दिल्ली मार्ग पर केएमपी एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे कार की टक्कर से श्रमिक घायल हो गया। दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान गांव कनौंदा निवासी विक्की के रूप में हुई है। उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल के भाई जयकिशन की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जयकिशन ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त की रात करीब 10 बजे विक्की पिपली में केएमपी एक्सप्रेसवे पुल के नीचे वाहन के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान केएमपी की ओर से तेज गति से आई कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर से विक्की सड़क पर गिर गया और उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। संवाद