फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बदमाशों को तलाशने आई उतराखंड पुलिस

बदमाशों को तलाशने आई उतराखंड पुलिस

Wed, 27 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों को तलाशने आई उतराखंड पुलिस
झिंझाना।
विज्ञापन

उत्तराखंड के काशीपुर में हत्या और डकैती के मामले में बदमाशों को तलाशने के लिए उत्तराखंड पुलिस की टीम झिंझाना थाने पहुंची। झिंझाना थाने से पुलिस ने बदमाशों का रिकार्ड खंगाला।

काशीपुर कोतवाली में कार्यरत दरोगा संदीप विश्वास पुलिस टीम के साथ थाना झिंझाना पहुंचे। उन्होंने झिंझाना क्षेत्र में रहने वाले बावरिया और छयमार गिरोहों के बारे में जानकारी ली। बताया कि गत 22 जून को छयमार गिरोह के बदमाशों ने एक महिला और एक बच्चे की डंडों से पीट पीटकर हत्या की और नकदी, जेवर सहित कई लाख रुपये का माल लेकर फरार हो गए थे। वारदात के संबंध में बावरिया और छयमार गिरोह के होने की सूचना मिली, जिसके चलते वह बदमाशों के बारे में ब्यौरा जुटाने झिंझाना थाने पहुंचे। एसएसआई रविंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस की टीम कुछ बदमाशों का आपराधिक रिकार्ड लेकर गई है। अभी यह नहीं पता चला है कि काशीपुर में हुई वारदात में किस गिरोह का हाथ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed