{"_id":"5b158fa34f1c1b264d8b4cae","slug":"61528139683-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत किशोरी बरामद, कोर्ट में दर्ज कराएं जाएंगे बयान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत किशोरी बरामद, कोर्ट में दर्ज कराएं जाएंगे बयान
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
क्षेत्र के गांव कुड़ाना से बहला-फुसलाकर की गई अपहृत किशोरी को कोतवाली पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस किशोरी का मेडिकल करा रही है। हालांकि अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
गांव कुड़ाना निवासी एक किशोरी सात मई का अपने घर में बैठी हुई थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव ताना निवासी आरोपी युवक विजय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस मामले में किशोरी के परिजनों की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार रात पुलिस ने किशोरी को गुरुद्वारा तिराहे के पास से बरामद कर लिया, हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। किशोरी से महिला पुलिस पूछताछ कर रही है। मेडिकल कराने के बाद किशोरी के बयान अदालत में दर्ज कराएं जाएंगे। उसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।