फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   युवती प्रेमी संग फरार,

युवती प्रेमी संग फरार,

Mon, 14 Jan 2019 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
युवती प्रेमी संग फरार,
प्रेमी संग युवती फरार, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। क्षेत्र के गांव निवासी युवती को दूसरे समुदाय का युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवती के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, भाजपा नेता भी इस बीच थाने में पहुंच गए। थाने में हंगामे के बीच युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई। घटना से क्षेत्र का माहौल गरमा गया है।

सोमवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाना झिंझाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी को झिंझाना निवासी दूसरे समुदाय का युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए और विरोध किया। घटना की जानकारी पर भाजपाई भी थाने में पहुंच गए। वहीं, क्षेत्र के भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य सुनील चौधरी ने ग्रामीणों को साथ लेकर थाना झिंझाना पहुंचे। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी ओपी चौधरी से मिलकर युवती को जल्द बरामद करने की मांग उठाई। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने युवती को जल्द बरामद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed