फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हरियाणा से अगवा व्यापारी को झिंझाना में फेंका

हरियाणा से अगवा व्यापारी को झिंझाना में फेंका

Sat, 14 Jul 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा से अगवा व्यापारी को झिंझाना में फेंका
झिंझाना (शामली)। यमुनानगर (हरियाणा) के लाडवा कस्बे से अगवा किए गए व्यापारी को बदमाशों ने झिंझाना क्षेत्र में फेंक दिया और उसकी फॉर्च्यूनर, 50 हजार रुपये नकदी, सोने की तीन अंगूठी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर झिंझाना पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए चेकिंग भी कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि घटना यमुनानगर में हुई, इसलिए रिपोर्ट भी वहीं दर्ज होगी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र निवासी डिंपल (45) कार बाजार शोरूम के संचालक हैं। व्यापारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को वह अपनी पुत्री के पास यमुनानगर गया था। वहां से रात करीब साढ़े दस बजे लौट रहा था। रास्ते में लाडवा कस्बे के पास पानी लेने के कार रोक दी। इसी दौरान पांच बदमाशों ने तमंचों से आतंकित करके उसे कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसे कार की पिछली सीट पर डाल दिया और देर रात तक बदमाश अपने साथ घुमाते रहे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बदमाश मेरठ करनाल हाइवे से होते हुए झिंझाना क्षेत्र में पहुंचे और यहां इनाम विहार के पास उसे फेंक दिया। बदमाश उसकी 50 हजार रुपये, सोने की तीन अंगूठी, मोबाइल और फार्च्यूनर लूटने के बाद फरार हो गए। उसने तुरंत घटनास्थल के पास स्थित ढाबे पर पहुंचकर मदद मांगी। ढाबा संचालक ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने बदमाशों को तलाशने के लिए चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। झिंझाना थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि घटना हरियाणा के यमुनानगर में हुई है। झिंझाना क्षेत्र में पीड़ित को फेंका गया है। घटना जहां हुई, एफआईआर भी वहीं दर्ज होगी।
विज्ञापन


कई चौकी पार कर गए बदमाश, नहीं हुई चेकिंग
यमुनानगर से अगवा करने के बाद व्यापारी की फॉर्च्यूनर से ही बदमाश फरार हुए। हरियाणा सीमा में यमुना पुल पर स्थानीय पुलिस का चेकपोस्ट है, जबकि उससे पूर्व में करनाल शहर में भी कई जगह पुलिस चौकी हैं। इसके अलावा यूपी की सीमा में यमुना पुल पर बिड़ौली चेकपोस्ट है। इन सभी चौकियों को पार करते हुए बदमाश यूपी की सीमा में घुस गए, लेकिन किसी भी चौकी पर फॉर्च्यूनर की चेकिंग नहीं हो सकी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आसानी से फरार भी हो गए। यदि हरियाणा और यूपी की सीमा में पुलिस चौकियों पर गंभीरता से चेकिंग होती, तो शायद बदमाश पकड़े जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed