फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मा-बेटी के साथ सड़क पर मारपीट, कपड़े फाड़े

मा-बेटी के साथ सड़क पर मारपीट, कपड़े फाड़े

Sat, 30 Dec 2017 12:54 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
मा-बेटी के साथ सड़क पर मारपीट, कपड़े फाड़े
कैराना।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते बाप-बेटे ने विधवा महिला और उसकी बेटी के साथ सरेआम सड़क पर मारपीट की। बेटी के कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव रामडा निवासी एक महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उस का बेटा दिल्ली में मजदूरी करता है। घर पर केवल महिला और उसकी बेटी ही रहती है। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह पुरानी रजिंश के चलते पड़ोस का ही शाहनवाज और उसका पिता खालिद हाथों में लाठी डंडे लेकर उसके घर में घुस आये। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट की। बेटी को घर से बाहर खींच लिया तथा उसके कपड़े फाड़ दिए। मां बेटी की चीख पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित मां बेटी का मेडिकल कराया। बाद में महिला ने कोतवाली में आरोपी पिता-पुत्र के विरुद्ध तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी शाहनवाज और उसके पिता खालिद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed