{"_id":"59fe042f4f1c1bc1678b937f","slug":"51509819439-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे में चला विद्युत चेकिंग अभियान, पकड़ी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कस्बे में चला विद्युत चेकिंग अभियान, पकड़ी चोरी
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत चोरी में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कांधला। विद्युत निगम की टीम ने चेकिंग के दौरान लाखों की वसूली करते हुए कई बकायेदारों के कनेक्शन काटते हुए तीन के खिलाफ विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बे में अवर अभियंता संदीप कुमार ने अपनी टीम के साथ में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। जेई ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला खैल मौलानान में कई उपभोक्ता को बिजली चोरी करते हुए पाया। बकाया जमा न किए जाने पर 15 उपभोक्ताओं के कनेक्शनों को काटा गया। जेई के मुताबिक पूर्व में बकाया उपभोक्ताओं से एक लाख 55 हजार रुपये की वसूली की गई। इसके साथ ही चेकिंग अभियान में मीटर से पूर्व कट मारकर बिजली चोरी करने वाले इंद्र , इसरार, सलीम के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। कई उपभोक्ताओं के खराब पड़े विद्युत मीटर को बदलने व बिलों को ठीक करने का काम भी टीम के द्वारा किया गया है। इस दौरान टीम में फेरू, नौशाद, भूरा आदि मौजूद रहे।