{"_id":"59c55d344f1c1b2f688b5d2d","slug":"51506106676-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को खींचकर घर में ले गए दूसरे संप्रदाय के युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को खींचकर घर में ले गए दूसरे संप्रदाय के युवक
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को खींचकर घर में ले गए युवक
जलालाबाद (शामली)। बाजार से सामान खरीदने गई किशोरी को दूसरे संप्रदाय के तीन युवकों ने पकड़ लिया। उसको खींचकर एक मकान में ले गए। शोरशराबा होने पर परिजनों के साथ ही अन्य लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा कर दिया। बाद में लड़की एक मकान में मिल गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना को लेकर तनाव की स्थिति बन गई, जिसके चलते पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला निवासी नाबालिग लड़की शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे सामान खरीदने बाजार गई थी। आरोप है कि तीरगरान चौक के पास दूसरे संप्रदाय के तीन युवकों ने उसको अगवा कर लिया और मोहल्ला नानू में ले जाकर मकान में बंद कर दिया। इसकी सूचना पर लड़की के परिजन तथा अन्य लोग इकट्ठा हो गए। लड़की को तलाशना प्रारंभ किया। इसी बीच मालूम चला कि लड़की को नानू मोहल्ला स्थित किसी मकान में रखा गया। भीड़ ने वहां पहुंचकर मकान को घेरा, जिसके चलते आरोपी तो हाथ नहीं आ सके, लेकिन लड़की को मकान से बरामद कर लिया गया। वहीं, सूचना मिलने पर जलालाबाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मौके पर इकट्ठा लोगों को समझा बुझाकर शांत किया गया। लड़की के पिता ने एक आरोपी को नामजद तथा दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि उसकी बेटी के साथ आरोपियों ने मकान में बंद करके गैंगरेप की कोशिश की। चौकी प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।