{"_id":"5984c7904f1c1bc0328b46e6","slug":"51501874064-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रेणी वाइस बदमाशों का चिन्हीकरण शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रेणी वाइस बदमाशों का चिन्हीकरण शुरू
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
पांच दिन पूर्व भूरा गांव में मुठभेड़ के दौरान दो ईनामी बदमाशों को मार गिराने के बाद पुलिस आक्रामक रूप में दिखाई दे रही है। शुक्रवार को एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के सभी गांवों के बदमाशों की सूची नए सिरे से बनानी शुरू कर दी है, जिसमें ए और बी श्रेणी में बदमाशों का चिन्हीकरण किया जा रहा है।
शुक्रवार को एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा कैराना कोतवाली पहुंचे। उन्होंने सीओ गजेंद्र पाल सिंह और कोतवाली प्रभारी के साथ बैठक कर निर्देश दिया कि थाना क्षेत्र के सभी गांवों के बदमाशों की सूची बना लें। प्रत्येक गांव के बदमाशों की सूची में टॉप टेन बदमाशों की अलग से छांट ली जाए। सूची दो प्रकार की बनाएं, जिसमें ए श्रेणी में ऐसे बदमाश होंगे जो संगीन वारदातों में लिप्त रहे हैं। ऐसे बदमाशों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी जाए। साथ ही छोटे अपराधों को करने वाले बदमाशों को बी श्रेणी की सूची में रखा जाए। उनके खिलाफ भी दबिश अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने अधीनस्थों को बदमाशों की सूची बनवाने में लगा दिया।