{"_id":"596bb8e74f1c1bb9168b458e","slug":"51500231911-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई के बाद युवती के पिता ने कर दिया दूसरी जगह निकाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगाई के बाद युवती के पिता ने कर दिया दूसरी जगह निकाह
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। युवती की सगाई किसी से कराई गई और उसका निकाह से करा दिया गया। युवती ने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया। पुलिस तक मामला पहुंचने पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। थाने में युवती जिद पर अड़ गई कि जिसके साथ सगाई हुई है उसी के साथ करूंगी। इस मामले को लेकर रविवार रात तक समझौते को लेकर वार्ता चलती रही।
कस्बा कैराना के एक युवती की सगाई उसी मोहल्ले के युवक के साथ की गई थी। युवक दिल्ली में कपड़े का कारोबार करता है। दस दिन पूर्व ही परिजनों ने युवती का निकाह कैराना निवासी दूसरे युवक के साथ कर दिया। युवती इस निकाह से खुश नहीं थी, जिसके चलते वह रात में बगैर कुछ कहे ससुराल से चली गई। शनिवार रात सुनसान रोड पर घूमती मिली युवती को पुलिस थाने ले आई। युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी मर्जी के बगैर निकाह कराया गया है, जबकि उसकी सगाई पूर्व में एक युवक के साथ हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने उस युवक के परिजनों और युवती के परिजनों को कोतवाली बुला लिया। उनके सामने भी युवती ने कहा कि मैं उसी युवक के साथ रहूंगी, जिसके साथ पूर्व में उसकी सगाई हुई थी। युवती के परिजन, उसके ससुराल वाले तथा सगाई करने वाले युवक के परिवार वालों को पुलिस ने थाने बुलाया। रविवार शाम तक तीनों परिवारों में समझौते को लेकर वार्ता चलती रही। युवती अपनी जिद पर अड़ी रही।