{"_id":"5c323c97bdec2256bd3cfbae","slug":"41546796183-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू जिलाध्य्ष की ऑडियो वायरल से होने से मची खलबली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाकियू जिलाध्य्ष की ऑडियो वायरल से होने से मची खलबली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू जिलाध्यक्ष का ऑडियो वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भाकियू के जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद की मोबाइल वाइस रिकार्डिंग का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ऑडियो में महिला और जिलाध्यक्ष के बीच आपत्तिजनक बातचीत होने से संगठन में खलबली मची है। हालांकि इस मामले में अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
रविवार को भाकियू के शामली जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद का ऑडियो रिकार्डिंग वायरल हुई है। इस ऑडियो में मास्टर जाहिद और एक महिला के बीच आपत्तिजनक बातचीत हो रही है। मोबाइल वाइस की रिकार्डिंग की तीन ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इनमें एक ऑडियो तीन मिनट 19 सेकंड, दूसरी 5 मिनट 43 सेकंड और तीसरी ऑडियो 4 मिनट 47 सेकंड की है। तीनों ऑडियो में जिलाध्यक्ष उस महिला से खुलकर बातचीत कर रह है। वायरल हुई ऑडियो के साथ ही एक महिला का फोटो भी वायरल किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष भी नजर आ रहे हैं। एक फोटो मोबाइल देखते हुए जिलाध्यक्ष का वायरल किया गया है। यह ऑडियो शहर में तेजी के साथ वायरल हो रही है। इस संबंध में भाकियू जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद का कहना है कि इस बातचीत में उनकी कोई गलत भावना नहीं थी। यह ऑडियो पुराना है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए उस महिला से मिलकर ऑडियो वायरल किया है। उधर, इस संबंध में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का कहना है कि भाकियू के शामली जिलाध्यक्ष की किसी महिला से बातचीत की ऑडियो वायरल होने का मामला जानकारी में आया है। उन्होंने अभी ऑडियो नहीं सुनी है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।