{"_id":"5c057019bdec2241852c513e","slug":"41543860249-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावर पर बदमाशों का धावा र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल टावर पर बदमाशों का धावा र
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चौसाना (शामली)। गढ़ी हसनपुर में रविवार रात बदमाशों ने मोबाइल टावर पर धावा बोलकर गार्ड को बंधक बनाकर लाखों रुपये की बैटरी और तेल से भरे ड्रम लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने लूट की घटना को चोरी में दर्ज किया है।
मोबाइल टावर पर काम करने वाले कर्मियों ने बताया कि रविवार को करीब आठ बदमाश टावर केबिन में घुसे और वहां मौजूद गार्ड अकबर निवासी गढ़ी हसनपुर के साथ मारपीट कर उसे चारपाई से बांध दिया। शोर मचाने पर उसे गोली मारने की धमकी दी। उसके बाद बदमाशों ने टावर पर लगी बैटरियों को खोलकर अपने साथ लाए पिकप में लाद कर ले गए। बताया गया कि बदमाश 48 बैटरी साथ ले गए हैं। जिनकी कीमत करीब छह लाख रुपये है। टावर के लैंड ऑनर कुलदीप चौधरी ने घटना की तहरीर पुलिस कोे दे दी है। पुलिस ने भी मौके पर जांच पड़ताल की। चौकी प्रभारी अजय कसाना का कहना है कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच पड़ताल की गई। चोरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
किसी जानकार का हाथ होने का भी अंदेशा
चौसाना। घटना के बाद मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने आशंका जताई कि इस वारदात में कोई ऐसा व्यक्ति भी शामिल हो सकता है जिसे इस टावर के बारे में पूरी जानकारी हो।
विज्ञापन
पिकेट तैनाती की मांग उठाई
चौसाना। ग्रामीणों का कहना था कि थानाभवन मार्ग पर स्थित मुंडेट गांव में पुलिस की पिकेट लगती थी, जो रात्रि में गढ़ी हसनपुर तक गश्त भी करती थी, लेकिन लंबे समय से पिकेट नहीं है। इसी कारण घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने पिकेट तैनात करने और गश्त बढ़ाने की भी मांग की है।