फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खेत में भैंस के घुसने पर दो पक्षों में संघर्ष

खेत में भैंस के घुसने पर दो पक्षों में संघर्ष

Tue, 11 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खेत में भैंस के घुसने पर दो पक्षों में संघर्ष
खेत में पशु घुसने पर संघर्ष, दस घायल
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। ज्वार के खेत में भैंस घुसने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस बीच दोनों पक्षों में लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार दोनों पक्षों को दौड़ाया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं, दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।

गढ़ीपुख्ता के मोहल्ला कुरैशियान निवासी शमीम के ज्वार के खेत में मोहल्ले के ही शहजाद पुत्र शरीफ के भैंस घुस गई। फसल नष्ट होने पर रविवार रात दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले। संघर्ष में एक पक्ष के शहजाद, सलीम, नौशाद, इंतजार और इमरान पुत्र सलीम घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के शमीम पुत्र अजीज, आसिफ पुत्र शमीम, गुल्लू पुत्र यासीन, जहीर पुत्र इकराम, इनाम पुत्र मीर हसन को चोट आई। इस बीच मोहल्ले में भगदड़ मच गई। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। वहीं, सभी घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष कपिल गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उधर, कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में जुटे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed