फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गैर मर्द के साथ पत्नी को आपतिजनक स्थिति में देखा 19-20-42

गैर मर्द के साथ पत्नी को आपतिजनक स्थिति में देखा 19-20-42

Fri, 11 May 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
गैर मर्द के साथ पत्नी को आपतिजनक स्थिति में देखा 19-20-42
झिंझाना (शामली)। अपनी पत्नी को पति ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दबोच लिया। विवाद होने पर मामला थाने पहुंच गया। जहां महिला के मायके पक्ष के लोग भी आ गए। जिनकी मौजूदगी में पति ने थाने में ही महिला साथ रखने से इंकार करते हुए तलाक दे दिया।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति कैराना में किसी काम से गया हुआ था। उसकी गैर मौजूदगी में पत्नी ने मायके से अपने प्रेमी को घर बुला लिया। इसी दौरान पति कैराना से लौट आया। पति के आने पर महिला ने प्रेमी को घर में छुपा दिया। रात में जब महिला का पति सो गया तो पत्नी और उसका प्रेमी दूसरे कमरे में प्रेमालाप करने लगे। इसी दौरान युवक की आंख खुल गई। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर युवक ने रात्रि में ही शोर मचा दिया। मौके पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने आरोपी प्रेमी को पकड़ कर जमकर धुनाई की। सूचना पर झिंझाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। उधर, शुक्रवार को थाने में पति और महिला के मायके पक्ष के लोग थाने में पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, लेकिन पति ने महिला को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। इसके अलावा उसने थाने में ही सबके सामने महिला को तलाक दे दिया। इसके बाद मायके पक्ष के लोग महिला को साथ ले गए। किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। इंस्पेक्टर एमएस गिल के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed