{"_id":"6ad77d8be82e48fb49081423","slug":"fdsgdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-109755-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: श्रद्धालुओं टक्कर मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: श्रद्धालुओं टक्कर मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर विश्वविद्यालय के पास तेज रफ्तार ट्रक ने माता की ज्योत लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना ईकोटेक-प्रथम पुलिस ने मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव मुमरजपुर पोस्ट चिगरावली निवासी अखलेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 11 अक्तूबर को अपने साथियों और रिश्तेदारों के साथ माता की ज्योत लेकर अपने गांव लौट रहे थे। सुबह करीब 5:30 बजे जब वह गौतमबुद्धनगर विश्वविद्यालय के पास ट्रक ने उनके ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में राज, आकाश, शिवा और विकास समेत कई लोगों को अत्यधिक गंभीर चोटें आईं। घायलों का इलाज ट्रॉमा सेंटर और दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।