फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   42,000 rupees stolen from devotees' bags at Maa Baglamukhi temple

Kangra News: मां बगलामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं के बैग से 42 हजार रुपये चुराए

Tue, 20 Oct 2026 07:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
42,000 rupees stolen from devotees' bags at Maa Baglamukhi temple
दो संदिग्धों को लोगों ने 300 मीटर दूर गेट नंबर दो के पास पकड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुलेर (कांगड़ा)। मां बगलामुखी मंदिर बनखंडी में श्रद्धालुओं के बैग से नकदी और जरूरी कागजात चोरी करने के आरोप में दो लोगों को पकड़ा गया है। आरोप है कि दोनों ने दो श्रद्धालुओं के बैग से पर्स निकालकर करीब 42 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज चुरा लिए।
श्रद्धालुओं के शोर मचाने पर लोगों ने दोनों को मंदिर के गेट नंबर दो के पास रोक लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में पंजाब के जालंधर जिले के नकोदर निवासी रानी (45) ने बताया कि वह अपनी रिश्तेदार रजनी के साथ 18 अक्तूबर को माता बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने आई थीं।
विज्ञापन

मंदिर में काफी भीड़ थी और उन्होंने करीब 20 हजार रुपये और जरूरी कागजात वाला लाल रंग का पर्स अपने बैग में रखा था। दर्शन के लिए कतार में लगने से पहले उन्होंने बैग मंदिर के बाहर अन्य श्रद्धालुओं के बैग के साथ रख दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ देर बाद उन्होंने दो लोगों को बैग खोलते और उनमें से सामान निकालते देखा। इसी दौरान कतार में आगे खड़े हमीरपुर जिले के प्रवीण सोनी ने भी अपने बैग से सामान चोरी होने का शोर मचाया। इस पर श्रद्धालु दोनों आरोपियों के पीछे दौड़े और करीब 300 मीटर दूर गेट नंबर दो के पास उन्हें रोक लिया। बैग जांचने पर रानी का पर्स गायब मिला जिसमें करीब 20 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण सोनी का काले रंग का पर्स भी गायब था, जिसमें करीब 22 हजार रुपये, आधार कार्ड और पैन कार्ड रखे थे। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के संगरूर जिले के संदीप सिंह और राजस्थान के जयपुर निवासी दीपक शर्मा के रूप में हुई है। एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि पुलिस थाना हरिपुर में बीएनएस की धारा 303(2) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच को लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed