{"_id":"6ad77f2244166a7d7b0a8839","slug":"gfds-grnoida-news-c-491-1-rgh1003-11724-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुजारी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुजारी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद )। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर निलौनी गांव में मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बीते रविवार शाहपुर निलौनी गांव निवासी राजेश का मंदिर के पुजारी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर राजेश ने पुजारी के साथ मारपीट कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया। वीडियो में एक व्यक्ति पुजारी के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। रबूपुरा कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।