फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Miscreant flees after snatching an elderly person's 12-gram gold chain under the pretext of asking for shampoo

भोपाल क्राइम: शैंपू मांगने के बहाने बुजुर्ग की 12 ग्राम सोने की चेन लूटकर बदमाश फरार, दिनदहाड़े वारदात

Tue, 20 Oct 2026 08:02 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2026 08:02 PM IST
सार

भोपाल के साकेत नगर में रविवार सुबह दो नकाबपोश बदमाशों ने किराना दुकान संचालक 67 वर्षीय शिवप्रसाद आचार्य की सोने की चेन झपट ली। आरोपित ग्राहक बनकर दुकान पहुंचे और सामान निकालने के दौरान वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बागसेवनिया पुलिस आरोपितों की पहचान में जुटी है।

विज्ञापन
Miscreant flees after snatching an elderly person's 12-gram gold chain under the pretext of asking for shampoo
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे दुकानों पर ग्राहक बनकर पहुंच रहे हैं और मौका मिलते ही लूटपाट कर फरार हो रहे हैं। साकेत नगर में रविवार सुबह किराना दुकान पर बैठे 67 वर्षीय बुजुर्ग व्यापारी को दो नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाया। पहले पानी की बोतल खरीदी, फिर शैंपू मांगकर दुकानदार को सामान निकालने में उलझाया और इसी दौरान उनके गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात इतनी तेजी से हुई कि बुजुर्ग संभल भी नहीं पाए। बाहर बाइक लेकर तैयार खड़ा साथी लुटेरे को लेकर फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


पानी लिया, शैंपू मांगा और चेन झपटकर भागे
पुलिस के अनुसार, शिवप्रसाद आचार्य हिंदुस्तान पावर लिमिटेड से सेवानिवृत्त हैं। वह घर के पास किराए की दुकान में किराना व्यवसाय करते हैं। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे काले-लाल रंग की बाइक पर सवार दो युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। दोनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। ब्राउन रंग की चेकदार शर्ट पहने एक युवक बाइक से उतरा और ग्राहक बनकर दुकान में पहुंच गया। उसने पहले पानी की बोतल मांगी और 100 रुपये का नोट दिया। इसके बाद शैंपू मांगा। शिवप्रसाद सामान निकालने के लिए जैसे ही दूसरी तरफ मुड़े, बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। इसके बाद वह तेजी से दुकान से बाहर निकला और बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया। दोनों आरआरएल की तरफ भागे। पुलिस ने सोमवार को प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सतना में अंधे कत्ल का खुलासा: बंद कमरे में मिला वृद्ध भिखारी का शव, 37 हजार रुपये के लालच में साथी ने की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


12.30 ग्राम की थी सोने की चेन
शिवप्रसाद ने पुलिस को बताया कि झपटी गई सोने की चेन का वजन 12.30 ग्राम था। उन्होंने चेन के बिल की छायाप्रति भी पुलिस को उपलब्ध कराई है। वारदात के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर बागसेवनिया थाना पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात
बदमाशों की गतिविधियां पड़ोसी के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों आरोपितों की पहचान करने में जुटी है। बदमाशों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान से जुड़े अन्य सुराग भी खंगाले जा रहे हैं। ग्राहक बनकर दुकान में घुसना, दुकानदार को सामान निकालने में उलझाना और बाहर साथी का बाइक लेकर तैयार रहना वारदात की सुनियोजित रणनीति की ओर इशारा करता है। हालांकि, आरोपितों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के बाद ही वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल, साकेत नगर में हुई इस घटना ने छोटे दुकानदारों और बुजुर्ग व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed